Friday, May 23, 2025

मौत (DEATH)

                मौत     

साँस का बंद होना ही मौत नहीं है ,

ज़बान का बंद होना भी मौत है। 

अपनी आँखो से न दिखना भी और 

अपनी कानो  से न सुनाई पड़ना भी मौत है। 

मायावी द्वारा दिखाए गए करतब 

को ही सिर्फ देखना मौत है 

और उसकी अपनी ही मन 

की बात सिर्फ  सुनना भी मौत है। ,

साँस बंद होना शरीर की  मौत है 

ज़बान बंद होना आत्मा की मौत है 

आत्मा पहले मरती है , शरीर बाद में। 

22 मई 2025 ,वसुंधरा 



1 comment:

expressions.ind.blogpost.com said...

सत्य.... कटु सत्य