पढ़ा है विज्ञान में
पानी का घनत्व तेल से ज्यादा होता है
लगता कुछ और पर कुछ और होता है
इसीलिए तेल पानी पर छा जाता है
पानी के ऊपर ऊपर ही बहता है
तो क्या विज्ञान के इसी नियम के तहत
पुरानी-पानीदार सभ्यता पर छा गया तत्काली तेली सभ्यता
विज्ञान का अटल नियम है
तेल पानी मिलेगा
तो पानी पर तेल बहेगा
वर्षों से मैं चिल्लाता रहा
जोर शोर से बड़बड़ाता रहा
पानी तेल मत मिलाओ
न पूरब पश्चिम एक कराओ
पूरब अपना पानी राखो
पश्चिम में व्यर्थ मत बहाओ
No comments:
Post a Comment