क्या फर्क पड़ता है
कहाँ पहुंचे ,कितना चले ?
फर्क पड़ता है
कैसे चले, किस पथ पे चले ?
क्या फर्क पड़ता है
कितना पढ़े,और कितना गढे ?
कितना बढ़े और कितना चढ़े ?
फर्क पड़ता है
क्या पढ़े और क्या गढ़े ?
कैसे बढ़े और कैसे चढ़े ?
क्या क्या खाये और कितना खाये
से क्या फर्क पड़ता है ?
फर्क पड़ता है कि
किसका खाये और कैसे खाये ?
क्या फर्क पड़ता है
कहाँ सोये, कितना सोये ?
कहाँ रोये, कितना रोये ?
फर्क पड़ता है कि
जहाँ भी सोये कैसे सोये ?
जहाँ भी रोये कैसे रोये?
कब रोये और कब सोये?
सोचिये अभी तक
क्या पाए और क्या खोए ?
क्या काटे और क्या बोये?
मई 20015
No comments:
Post a Comment