Friday, May 23, 2025

पेड़ का प्रश्न ( QUESTION OF TREE)

             पेड़ का प्रश्न 

मैंने पेड़ से पूछा 

तुम क्यों मेरे जन्म के पूर्व से ही खड़े हो ?

क्यों नहीं टूटते ,गिरते ,सड़ते 

दूसरे पेड़ो से लड़ते ?

कितनी ही प्रचंड आंधियां ,भयंकर तूफ़ान एवं बाढ़ आये 

वह रहा चुपचाप खड़ा 

मेरे सवाल का जवाब दिया 

और मुझसे ही प्रश्न जड़ा 

बसंत में हम सभी हंसते हैं  ,पतझड़ में झड़ते हैं 

एकसाथ सभी खिलते हैं ,फूलते हैं ,फलते हैं 

आंधी में साथ ही हिलते हैं 

इसलिए कि 

पतझड़ में हंसाने ,बसंत में रुलाने 

आंधी में झूठे धीरज बंधाने 

और विकाश की सही दिशा दिखाने 

हमारा कोई नेता नहीं होता 

तुम सदियों से अपना नेता क्यों चुनते हो ?




मुखौटा (MASK)

                 मुखौटा 

जो खाने में मजेदार पचाने में बड़ा कठिन होता है ,

ऊपर से उबड़ खाबड़ वो अंदर से महीन होता है 

अधर पर मधुर मुस्कान,ह्रदय में हलाहल 

बताये कोई,क्यों उसी पर यकीन  होता है ?

पुराने पेड़ को क्यों छोड़ दिए बूढा समझकर 

मौसम आने पर फिर से वही तो नवीन होता है 

जो दूर से लगता था खुला खुला ,फैला फैला 

पास आओ तो देखो वो कितना गझीन होता है ?

लापरवाही से दबा देते हैं जिसे हल्काऔर छोटा समझकर 

वक्त आने पर वह मुद्दा बड़ा संगीन होता है 

माघ की रात में  जिन मासूम हड्डियों ने सहा है सर्द हिलोरें 

वही जानती  है फागुन  का नरम  धूप  कितना रंगीन होता है.. 















श्रमिक (LABOUR)

                                               श्रमिक 

विश्व सभ्यता के वास्तविक निर्माता ,मानवता के भाग्य विधाता 

श्रमिक, तुम्हे नमस्कार ,सत बार , सहश्र बार, बार- बार ,

हर बार तुम्हारी चरण बन्दना करता मै हे ! कामगार !1 

जो ईमानदार है, श्रम करता है , जो झूठा ,फरेबी वो भ्रम रचता है 

श्रमिक हवश से दूर रहता है ,संतोष धन से भरपूर रहता है। 

करुणा से प्रेरित हो,  करता है कारबार 

तुम्हारी चरण  . . . . 2 

श्रम से ही कुदाल ,फावड़े ,हल,मज़दूर बनाते 

किसानो के संग मिल होली, बिरहा ,कजरी गाते 

पसीने बहाते दिन में ,रात में  गहरी नींद पाते 

न छल,छद्म,न झूठ ,फरेब ,न करते वे घाते 

कुदरत से सिख अपने विवेक विश्वास को करते वे धारदार 

तुम्हारी चरण वंदना ,,,,,,,,,,,,3 

श्रम स्वधर्म है ,श्रम स्वाभाव है ,तन, मन ,जीवन में यही भाव है 

सेवा के सिवा कोई नहीं चाव है 

पाने को सर्वस्व ,खोने को कुछ नहीं दाव है,

श्रमिक, तुम स्वस्थ,सुन्दर,सुडौल,और शानदार 

जीवित और जानदार 

तुम्हारी चरण वन्दना करता मै हे ! कामगार 

/सात बार शहस्र बार ,बार, बार ,हर बार 

श्रमिक तुम्हे नमस्कार।  4 


रामेश्वर दुबे ,
25  मई 2016 ,( आकाशवाणी ,लखनऊ के श्रमिक जगत कार्यक्रम में प्रसारित) 











 

मौत (DEATH)

                मौत     

साँस का बंद होना ही मौत नहीं है ,

ज़बान का बंद होना भी मौत है। 

अपनी आँखो से न दिखना भी और 

अपनी कानो  से न सुनाई पड़ना भी मौत है। 

मायावी द्वारा दिखाए गए करतब 

को ही सिर्फ देखना मौत है 

और उसकी अपनी ही मन 

की बात सिर्फ  सुनना भी मौत है। ,

साँस बंद होना शरीर की  मौत है 

ज़बान बंद होना आत्मा की मौत है 

आत्मा पहले मरती है , शरीर बाद में। 

22 मई 2025 ,वसुंधरा 



मेरे साथी -मेरा बचपन (MY FRIENDS-MY CHILDHOOD)

                                          मेरे साथी -मेरा बचपन  

मेरे साथी ,मेरे साथी 

हम वैसे ही रहते जैसे 

झुण्ड में रहते हाथी। 

संकट में हम हाथ बटाते 

नाचते गाते शोर मचाते 

बस में सब साथ ही जाते 

अंधों  को रोड पार कराते 

जहाँ दीखता प्लास्टिक कूड़ा 

हम मिल सब उसे हटाते।

धरती माँ को रोज सजाते

पौधों को पानी से  रोज पटाते।

नहीं तोड़ते फूल ,पत्ते, टहनी और डाली 

मदद करते जिसकी अच्छी नहीं मालत हाली 

बिल्लू ,पिल्लू को घर में हमने पाली। 

उनके संग खेलते,कूदते,,हसते ,गाते,

वाह!बचपन में क्या आनंद है पाते।

पुष्प,पशु,पक्षी पादप,तितली,दोस्त  के साथ। 

अहा! क्या भोला बालपन व् अद्भुत विश्वास। 


20 अप्रैल 2025 ,वसुंधरा,गाज़ियाबाद 















Saturday, May 17, 2025

होली रे

 होली रे 

पूरे बरस मै  परस को तरसा ,तू ना कुछ बोली बोली रे 

मधु मौसम मन हरसा हरसा ,बिन बोले मेरी हो ली रे, हो ली रे। 1 

चाहे बम मारो या भाला बरछा ,या बन्दूक से गोली रे 

फागुन की बलिहारी जाऊँ ,बिन पूछे तेरी हो ली रे ,हो ली रे।2 

गली गावं में चर्चा ,चर्चा आज ही भीगी अंगिया चोली रे 

मौन मौन ही रटत ये रसना ,आज साजन की हो ली रे ,हो ली रे। 3 

बिरह में तड़पत उमर  सब बिता ,अब उठी फागुन में डोली रे 

पीया घर हंसी, पीहर सब रोअत ,किसकी थी किसकी हो ली रे हो ली रे।4 

मोर,काग,पीक कुहुकत, कुहुकत,रखो न मेरी खाली खोली रे 

मधुमास मन तड़पत तड़पत ,भर दो भर दो ,आज तेरी हो ली रे हो ली रे। 5 

नाला, नदिया,गोरिया ,संवरिया,पेड़ पत्ता सब डोली रे 

भंवरा फूल डोलत बगिया,बगिया  

आज प्रेम बीज बो ली रे ,बो ली रे

आज बस तेरी हो ली रे ,हो ली रे। 6 

कैसे गाऊं बिरह का गाना ,बिन मिले साजन आज मत जाना 

भर दे, भर दे खाली झोली रे,

आज तो तेरी हो ली रे हो ली रे।7 

मैं तो रूठी घर से निकली ,सब कहें बौरी पगली, पगली

भई बिबस जब झांझ मजीरा लिए आई सखियन की टोली रे 

ये बौरी अब तेरी हो ली रे हो ली रे।8 

सिर्फ दोष नहीं मेरा अपना ,तुमने ही मुझे छेड़ा सजना

कि  बिरही बन फागुन में रहना  

पर अब तक तेरी पोल न खोली रे 

आज तो तेरी हो ली रे ,हो ली रे। 9 

जनम जनम की लगी जो करिखा ,रगड़ रगड़ तूने तत मेरा परिखा ,

लागि जो दगिया कटु तेरी बतिया रतिया धो ली रे ,धो ली रे 

आज साजन तेरी हो ली रे हो ली रे। 10 

मार्च 2006 झाँसी   

  

   

  

 











 




प्रेम गीत

 प्रेम गीत 

जब से आपका नेह मिला ,मौसम भी अमृत बरसाने लगा है 

उपाधि की आश गयी क्या ? और भी आनंद आने लगा है 

चमन को कैसे बचाएं उल्लुओं ,गिद्धों के राज में 

यही एक चिंता तोता,मैना,कोयलों ,भौंरो को सताने लगा है। 

डाल, पत्ती की  बात क्या , आकाश में भी है इनकी पहुँच 

हर परिंदा डर-डर कर अपना पंख फड़फड़ाने लगा है। 

जबसे आपके दर्शन हुए दुर्लभ ,ह्रदय और भी प्रेमगीत गाने लगा है। 

सब जगह बस आप ही आप,अब तो पतझड़ में भी बसंत आने लगा है। 

जब से नियति के नियम होने लगे भंग ,सेर को गीदड़ भी डराने लगा है। 

शहर में सहर होती ही कब ,जबसे बिजली जगमगाने लगा है ?

जब से आपके नयन के नीर ने छुए हमारे बदन ,

चाँद का ठंढापन भी हमारे हृदय को गरमाने लगा है। ,

पांव भी थिरकने को बेताब ,जब से आपका गांव करीब नजर आने लगा है। 

मार्च 2006