गर्दन आपका
कलम भी उनका , दिमाग भी उनका
नक्से बनाने का अधिकार भी उनका
नक्से पर रेखा, बिंदु, लाल दाग भी उनका
किसे, कब, कहाँ, कैसे पहुँचना
दौड़ना,चलना, रेंगना,या घुटने टेकना
हर मोड़ पर हिदायत और आदेश भी उनका।
जल,जंगल,जमीन ,जोरू ही नहीं
जीवन,जिस्म,जज्बात और जबान भी उनका
सबकुछ उनका,सबकुछ उनका
सिर्फ गर्दन आपका।
5 जुलाई 2014 ,नोएडा -कार्यालय
No comments:
Post a Comment