यह रास्ता किधर को जाता है?
पहाडी से सटे सटे गांव को
यह पहाडी के ऊपर क्या है?
भोले का मन्दिर
और नीचे?
अल्लाह का मन्दिर
ये दोनो मन्दिर ? यह कैसे?
हां साब, दोनो मन्दिर
दोनो जगह शान्ति और शकुन मिलता है
सबको मिलता है
हिन्दु को भी,मुसलमान को भी
गरीब को भी, अमीर को भी
तुम्हारा नाम ?
सञ्जय खान
हिन्दु हो या मुसलमान?
दोनो
गरीब हो या अमीर?
दोनो
तुम दोनो हो, यह कैसे?
यही तो मुझे नही मालूम!
No comments:
Post a Comment