लहरें क्यो उफान मारती हैं,बार बार चोट करती हैं
और तट से टकराती हैं
और फिर कयॊ वापस लौट जाती हैं
आवाज करती हैं या आवाज उटाती हैं
प्रेम मे पुकारती है,सङ्घर्श करती है
या अनवरत आन्दोलन का आह्वान करती है
इस क्रम मे उर्जा खोती हैं या उर्जा पाती हैं
वाह, क्या खूब ,जीवन मे अद्भुत आनन्द लाती हैं
November 2019 after return from bagga beach Goa
No comments:
Post a Comment